तेनुघाट में सरना स्थल की चहारदीवारी का शिलान्यास, ₹25 लाख होंगे खर्च

तेनुघाट में सरना स्थल की चहारदीवारी का शिलान्यास, ₹25 लाख होंगे खर्च

बेरमो/बोकारो — मिथलेश कुमार। बेरमो अनुमंडल के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत तेनुघाट ग्राम पंचायत के घरवाटांड़ स्थित सरना स्थल की चहारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने किया। उन्होंने फीता काटकर विधिवत रूप से निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस चहारदीवारी की लागत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत

शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव और जिला परिषद सदस्य माला कुमारी ने फूल-माला पहनाकर पूर्व विधायक बबीता देवी का स्वागत किया।

इस दौरान बबीता देवी ने कहा कि सरना स्थल हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। इनका संरक्षण और विकास प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य राधा सोरेन, उलगड्डा पंचायत के मुखिया अरविंद मुर्मू, चांपी पंचायत के पूर्व मुखिया श्रीराम हेम्ब्रम, घरवाटांड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, भुवनेश्वर महतो, दीपक गुप्ता, संजय शर्मा, मनोज यादव, भुवनेश्वर मांझी, लालजी सोरेन, शालीग्राम प्रसाद, राजेंद्र शर्मा, समाजसेवी संतोष श्रीवास्तव, प्रकाश महतो, उमेश महतो, दीपक सिन्हा, सीताराम मुर्मू, बाबूचंद मुर्मू, संदीप कुमार, राजन नायक, पंकज नायक, धनेश्वर मुर्मू, आनंद कुमार और बदल सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *