झाबुआ में पत्रकार पर पेट्रोल पंप कर्मचारी का जानलेवा हमला

झाबुआ में पत्रकार पर पेट्रोल पंप कर्मचारी का जानलेवा हमला

झाबुआ में पत्रकार पर पेट्रोल पंप कर्मचारी का हमला

झाबुआ जिला मुख्यालय स्थित छाबड़ा पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराने गए पत्रकार जावेद खान पर एक पेट्रोल पंप कर्मचारी ने हमला कर दिया। हमले के बाद पत्रकार जावेद खान मौके पर ही बेहोश हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पत्रकार के अन्य साथियों को सूचना दी। इसके बाद पत्रकार साथियों ने घायल जावेद खान को दोपहिया वाहन से झाबुआ के शासकीय अस्पताल पहुंचाया।

हालत नाजुक होने पर दाहोद रेफर

झाबुआ के शासकीय अस्पताल में उपचार के बाद पत्रकार की हालत नाजुक होने पर उन्हें गुजरात के दाहोद अस्पताल रेफर किया गया। वहां घायल पत्रकार का इलाज जारी है।

घटना के बाद पुलिस ने पत्रकार पर हमला करने के आरोपी पेट्रोल पंप कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।

ASP ने की घटना की पुष्टि

झाबुआ के ASP महिपाल सिंह महोबिया ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की बात कही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *