रायपुर गणेश झांकी में 5 लाख की भीड़, 2 हजार पुलिस तैनात

रायपुर गणेश झांकी में 5 लाख की भीड़, 2 हजार पुलिस तैनात

रायपुर गणेश विसर्जन झांकी में उमड़ी 5 लाख से ज्यादा भीड़

रायपुर में गणेश विसर्जन और झांकियों के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस ने व्यापक व्यवस्था की। झांकी देखने के लिए 5 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे, जबकि पुलिस-प्रशासन के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार भीड़ 35 से 40 फीसदी अधिक रही।

झांकी रूट में प्रवेश करने वाले लोगों की तलाशी की गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

तलाशी में 2,250 से ज्यादा कड़े और चाकू-कैंची बरामद

झांकी वाली रात रात 9 बजे से तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में साइकिल की चेन वाले चक्के जैसे आकार के नुकीले कड़े मिले, जिन्हें कुछ युवक हाथ में पहनकर झांकी में पहुंचे थे।

पुलिस ने 2,250 से ज्यादा ऐसे कड़े और 30 से अधिक चाकू-कैंची बरामद किए। इसके अलावा कई लोग शराब की बोतल लेकर भी झांकी में पहुंचे थे।

70 से अधिक संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, निगरानी और कार्रवाई के दौरान 70 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 55 से अधिक लोग शराब की बोतल के साथ पकड़े गए थे।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए कुछ आरोपी पुराने अपराधी भी हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है कि वे झांकी के दौरान किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से पहुंचे थे या नहीं।

चाकूबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्ती

पुलिस ने गणेशोत्सव शुरू होने के साथ ही चाकूबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए चाकूबाजों पर सख्ती शुरू कर दी थी। झांकी रूट में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच का फैसला लिया गया था।

पुलिस का दावा है कि कमिश्नरी लागू होने के बाद 25 साल में पहली बार झांकी के दौरान चाकूबाजी की घटना नहीं हुई।

पुलिस संदिग्धों के पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका होने की संभावना की भी जांच कर रही है। झांकी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *