रांची: JPSC घोटाला मामले में पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते पहुंचे CID दफ्तर

रांची CID दफ्तर पहुँचते JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते की फाइल फोटो

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते मंगलवार को रांची स्थित सीआईडी (CID) कार्यालय पहुंचे। JPSC परीक्षा संचालन, आउटसोर्स एजेंसी चयन और प्रशासनिक निर्णयों में गड़बड़ी की जांच के सिलसिले में CID टीम पूर्व अध्यक्ष से पूछताछ करेगी।

रांची में CID दफ्तर पहुंचे JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते मंगलवार को रांची स्थित सीआईडी (CID) कार्यालय पहुंचे। वह एक ओला कैब (स्विफ्ट डिजायर) से दफ्तर पहुँचे। उनके आगमन से पहले ही CID कार्यालय परिसर में प्रशासनिक हलचल देखने को मिली।

JPSC से जुड़े मामले में जांच एजेंसी द्वारा पूछताछ के लिए उन्हें तलब किया गया था।


परीक्षा संचालन और आउटसोर्स एजेंसी चयन पर होंगे सवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, CID की विशेष टीम पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते से JPSC परीक्षा संचालन, परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया, आउटसोर्स एजेंसी के चयन और आयोग द्वारा लिए गए प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सवाल-जवाब करेगी।

जांच एजेंसी मामले की तह तक पहुँचने के लिए आयोग के तत्कालीन फैसलों का ब्योरा जुटा रही है।


मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी

सीआईडी कार्यालय पहुँचने के दौरान वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने एल. ख्यांग्ते से बातचीत करने और मामले से जुड़े सवाल पूछने का प्रयास किया। हालांकि, उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का उत्तर नहीं दिया और बिना कोई प्रतिक्रिया दिए सीधे दफ्तर के भीतर चले गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एवं जांच एजेंसी द्वारा पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *