रांची: राजधानी में तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चालकों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने सख्त कदम उठाए हैं। हालिया घटनाओं में आम लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी निशाना बने हैं, जिससे शहर में डर का माहौल है।
एसएसपी ने बुलाई हाई लेवल बैठक
गुरुवार रात गोपनीय कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें एसपी (ग्रामीण), एसपी (नगर), एसपी (यातायात), शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के थाना प्रभारी व पुलिस उपाधीक्षक शामिल हुए।
बैठक में रैश ड्राइविंग, स्टंटबाजी और हालिया आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की गई।
प्रमुख निर्देश
- रैश और स्टंट ड्राइविंग पर पूरी तरह रोक लगाने के आदेश
- सभी थाना प्रभारियों को रात में अनिवार्य गश्त
- संवेदनशील चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग
- प्रमुख सड़कों पर स्लाइडर, जिग-जैग अवरोध और इंटरसेप्टर वाहन तैनात
- संदिग्ध और अनियंत्रित वाहनों पर विशेष नजर
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाएगी और सूचना तंत्र को सक्रिय रखा जाएगा।
हाल की प्रमुख घटनाएं
- 11 फरवरी 2026: चुटिया में कार से छह लोग कुचले, एक युवक की मौत।
- 12 फरवरी 2026: लालपुर में अनियंत्रित कार ने कई वाहनों को टक्कर मारी, एक महिला की मौत।
- 9 फरवरी 2026: कचहरी चौक पर कार सवार युवकों ने किन्नर और युवक को कुचला, पुलिस पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश।
- जनवरी 2026: लालपुर में अंकित की कार से कुचलकर हत्या।
- धुर्वा: पुलिस वाहन को टक्कर।
- 31 दिसंबर 2025: जन्मदिन पर निकले युवक विवेक की विवाद के बाद कुचलकर हत्या।
इन घटनाओं के बाद शहर में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
