स्पोर्ट्स डेस्क: T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज 13 फरवरी को तीन अहम मुकाबले खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे से दिन की शुरुआत होगी, जबकि नीदरलैंड्स बनाम अमेरिका मैच के साथ दिन का समापन होगा।
मैच 1: ऑस्ट्रेलिया vs जिम्बाब्वे
- स्थान: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
- समय: सुबह 11 बजे (भारतीय समय)
ऑस्ट्रेलिया अपने पहले मैच में आयरलैंड को 67 रन से हराकर उतरेगा। कप्तान मिशेल मार्श के चोट के कारण बाहर रहने की संभावना है, ऐसे में ट्रेविस हेड टीम की कमान संभाल सकते हैं।
जिम्बाब्वे ने अपने पहले मैच में ओमान को 8 विकेट से हराया था। ओमान को 103 रन पर समेटकर लक्ष्य 13.3 ओवर में हासिल किया।
हेड टू हेड:
दोनों टीमों के बीच अब तक 3 T20I मुकाबले हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 2 और जिम्बाब्वे ने 1 मैच जीता है।
मैच 2: कनाडा vs UAE
- स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- समय: दोपहर 3 बजे
दोनों टीमें अपनी पहली जीत की तलाश में हैं।
- कनाडा को साउथ अफ्रीका से भारी हार मिली थी।
- UAE को न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से हराया था।
हेड टू हेड:
दोनों के बीच एक T20I मैच (2019) खेला गया, जिसमें UAE ने 14 रन से जीत दर्ज की थी।
मैच 3: नीदरलैंड्स vs अमेरिका
- स्थान: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
- समय: शाम 7 बजे
अमेरिका अब तक भारत और पाकिस्तान से हार चुका है। यह मुकाबला उनके लिए ‘करो या मरो’ जैसा है।
नीदरलैंड्स नामीबिया पर 7 विकेट की जीत के बाद आत्मविश्वास से भरा है। बास डी लीडे ने पिछले मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था।
हेड टू हेड:
नीदरलैंड्स ने अमेरिका के खिलाफ खेले गए तीनों T20I मुकाबले जीते हैं।
