ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन दिनों एक अत्यंत दुर्लभ और प्रभावशाली ग्रह योग बन रहा है, जिसका असर कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. शनि की राशियों मकर और कुंभ में एक साथ पांच बड़े ग्रहों की स्थिति और उन पर देव गुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि इस योग को खास बना रही है.
2 मार्च तक दिखेगा असर
लखनऊ के जाने-माने ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र के मुताबिक, इस समय मकर और कुंभ राशि में मंगल, शुक्र, सूर्य, बुध और राहु का गोचर हो रहा है. इन सभी ग्रहों पर गुरु की कृपा दृष्टि भी बनी हुई है. यह विशेष ग्रह योग 2 मार्च तक प्रभावी रहेगा और इस दौरान कई राशियों को अलग-अलग क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है.
इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत
इस शुभ योग का सकारात्मक असर मेष, वृषभ, मिथुन, तुला, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों पर विशेष रूप से देखने को मिलेगा. इन राशियों के लिए धन लाभ, करियर में उन्नति, विवाह के योग और पारिवारिक सुख-शांति के प्रबल संकेत हैं.
मेष राशि: करियर में नई ऊंचाइयां
मेष राशि वालों के लिए यह योग कर्म और लाभ भाव को मजबूत करेगा. नौकरी में प्रमोशन, आय में वृद्धि और करियर में सकारात्मक बदलाव के योग बन रहे हैं. विदेश से जुड़े अवसर मिल सकते हैं और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे.
वृषभ राशि: भाग्य देगा पूरा साथ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्य और कर्म क्षेत्र को सशक्त बनाएगा. घर, वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी. पिता की ओर से लाभ या संपत्ति प्राप्ति के संकेत हैं. पारिवारिक जीवन भी संतुलित रहेगा.
मिथुन राशि: अचानक धन प्राप्ति
मिथुन राशि वालों को इस दौरान अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे. नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं. विदेश से जुड़े रिश्ते या विवाह के संकेत भी बन रहे हैं. पुराने संपत्ति विवाद सुलझ सकते हैं.
तुला राशि: मान-सम्मान में बढ़ोतरी
तुला राशि पर गुरु सहित कई ग्रहों का प्रभाव रहेगा. इससे आय के नए स्रोत खुलेंगे, सामाजिक पहचान मजबूत होगी और संतान से जुड़ी शुभ खबर मिल सकती है. नौकरी में अधिकार और जिम्मेदारी बढ़ेगी, वहीं व्यापार में भी तेजी आएगी.
वृश्चिक राशि: करियर में बड़ा बदलाव
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रह योग जीवन में सकारात्मक मोड़ ला सकता है. नई नौकरी, पदोन्नति या विदेश से जुड़े अवसर मिलने के योग हैं. विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आएंगे और आमदनी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी.
मकर राशि: प्रमोशन और आर्थिक स्थिरता
मकर राशि में ग्रहों की विशेष सक्रियता से नौकरी और व्यवसाय में गति आएगी. प्रमोशन, आय के नए स्रोत और आर्थिक मजबूती मिलेगी. बेरोजगारों को रोजगार मिलने के संकेत हैं. पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और विवाह के योग भी बन सकते हैं.
नोट: यह जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. किसी भी बड़े फैसले या निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित रहेगा.
