मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में रविवार 17 मई 2026 की सुबह त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के एक कोच में भीषण आग लग गई। कोटा मंडल के अंतर्गत हुई इस घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए बी-1 कोच के सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
सुबह-सुबह चलती ट्रेन की थर्ड एसी बोगी में भड़की आग
रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पास रविवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। दिल्ली की ओर जा रही त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12431) की थर्ड एसी बोगी में अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह लगभग 5:30 बजे पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले लूनी रिछा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच घटित हुई।
भारत मंथन Live News के अनुसार, चलती ट्रेन में आग की लपटें और धुआं उठते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बन गया।
बोगी के निचले हिस्से से उठा धुआं, कर्मचारियों ने दिखाई फुर्ती
एसएलआर लगेज ब्रेक वैन भी आई चपेट में
चश्मदीदों से मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले ट्रेन के बी-1 कोच के निचले हिस्से से गहरा और घना धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की यह लपटें बी-1 बोगी से फैलते हुए उससे सटीक जुड़ी एसएलआर लगेज ब्रेक वैन (सामान बोगी) तक पहुंच गईं और उसे भी अपनी चपेट में ले लिया।
15 मिनट में सुरक्षित निकाला गया रेस्क्यू ऑपरेशन
दूर तक उठती आग की लपटों को देखकर ट्रेन गार्ड ने बिना समय गंवाए फौरन लोको पायलट को इसकी आपातकालीन सूचना दी। इसके तुरंत बाद ट्रेन को ट्रैक पर रोका गया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और ट्रेन के ऑन-ड्यूटी कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए महज 15 मिनट के भीतर बी-1 कोच में सफर कर रहे सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रभावित यात्रियों को ट्रेन के दूसरे कोचों में स्थानांतरित किया गया। इस हादसे के कारण मार्ग पर कई अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा है।
रेल यात्रियों की मदद के लिए प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
रेलवे प्रशासन ने इस दुर्घटना के बाद यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता तथा जानकारी साझा करने के लिए तत्काल प्रभाव से कई आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जो इस प्रकार हैं:
- घटनास्थल हेल्पलाइन: 09256099269
- लूनी रिछा स्टेशन: 09251689241
- कोटा पूछताछ केंद्र: 6375898943
- कोटा कंट्रोल रूम: 9256099457
- रेल मदद सेवा: 139
