‘ओ’रोमियो’ रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई, 5–7 करोड़ ओपनिंग का अनुमान

‘ओ’रोमियो’ रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई, 5–7 करोड़ ओपनिंग का अनुमान

12 फरवरी 2026: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर रोमांटिक-क्राइम ड्रामा फिल्म ‘ओ’रोमियो’ की रिलीज में अब सिर्फ एक दिन बाकी है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 फरवरी (किस डे) पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

पोस्टर, टीजर और ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप देखी जा रही है। रोमांस के साथ अंडरवर्ल्ड बैकड्रॉप और एक्शन सीन की वजह से फिल्म को A सर्टिफिकेट मिला है।


एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

  • 8365 शोज (2D)
  • 50,361 टिकट सेल
  • ₹1.18 करोड़ की कमाई (एडवांस बुकिंग)
  • ब्लॉक सीट मिलाकर लगभग ₹3.26 करोड़

शहरवार कलेक्शन (डे 1):

  • मुंबई – ₹42.87 लाख
  • NCR – ₹23.09 लाख
  • हैदराबाद – ₹8.08 लाख
  • अहमदाबाद – ₹8.68 लाख
  • पुणे – ₹3.31 लाख
  • कोलकाता – ₹3.07 लाख

ओपनिंग डे कलेक्शन अनुमान

ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार फिल्म पहले दिन ₹5 से ₹7 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है।

शाहिद कपूर की बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हैं:

  • कबीर सिंह – ₹20 करोड़
  • पद्मावत – ₹18-19 करोड़
  • आर…राजकुमार – ₹10 करोड़
  • उड़ता पंजाब – ₹10 करोड़

अब देखना होगा कि ‘ओ’रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर कौन सा रिकॉर्ड तोड़ती है।


फिल्म डिटेल्स

  • सर्टिफिकेट: A (एडल्ट)
  • रनटाइम: 2 घंटे 58 मिनट 41 सेकंड
  • स्क्रीन काउंट: लगभग 4500 स्क्रीन (भारत)

फिल्म के बारे में

‘ओ’रोमियो’ मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर आधारित एक क्राइम-रोमांटिक ड्रामा है।
यह विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की साथ में चौथी फिल्म है, इससे पहले दोनों कमीने, हैदर और रंगून में साथ काम कर चुके हैं।

स्टारकास्ट:
शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी और विक्रांत मैसी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *