रांची: शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए दिन प्रगति और लाभ का संकेत दे रहा है, जबकि कुछ को निर्णय और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की सलाह है।
मेष
नए काम शुरू कर सकेंगे, लेकिन विचारों में असमंजस रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा लाभकारी हो सकती है।
वृषभ
निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। जिद विवाद का कारण बन सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल।
मिथुन
आर्थिक दृष्टि से लाभकारी दिन। विरोधियों पर बढ़त मिलेगी। अनावश्यक खर्च से बचें।
कर्क
मानसिक उलझन और खर्च बढ़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। विवाद से दूर रहें।
सिंह
मित्रों से लाभ और संबंधों में सुधार के योग। बड़े फैसले टालें। लालच से नुकसान संभव।
कन्या
करियर और व्यापार के लिए शुभ दिन। पदोन्नति और लाभ के संकेत। परिवार में खुशहाली।
तुला
नए कार्य और यात्रा के लिए अनुकूल समय। सहकर्मियों का सहयोग कम मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक
नया काम शुरू न करें। खर्च बढ़ सकता है। धैर्य और संयम जरूरी।
धनु
साझेदारी में लाभ। पारिवारिक वातावरण बेहतर। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
मकर
व्यापार में प्रगति और लेन-देन में सफलता। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शाम बाद तनाव संभव।
कुंभ
मानसिक चिंता और असमंजस की स्थिति। आकस्मिक खर्च हो सकता है। योग और ध्यान लाभकारी।
मीन
पारिवारिक मतभेद की आशंका। संपत्ति संबंधी मामलों में सतर्कता जरूरी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें।
