मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा पहुंची। यात्रा के दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली।
पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत
रथयात्रा के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में सनातनी परिवार सड़क पर उतरे। लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
सात प्रमुख संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य
दी गई जानकारी के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और सात प्रमुख संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाना है। इनमें राष्ट्रवाद को महत्व देना, लव जिहाद और नशा मुक्ति, गोहत्या पर प्रतिबंध, हिंदू राष्ट्र की स्थापना, मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराना और छुआछूत समाप्त करना शामिल हैं।
रविदास मंदिर में प्रवचन
यात्रा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा रविदास मंदिर में प्रवचन दिए जाने की जानकारी भी दी गई है।
