दंतेवाड़ा: नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस के लिए पुलिस अधिकारियों को अमित शाह का प्रशंसा पत्र

दंतेवाड़ा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भेजा गया प्रशंसा पत्र अधिकारियों को प्रदान करते एसपी चंद्रमोहन सिंह।

दंतेवाड़ा जिले में नक्सल उन्मूलन, आंतरिक सुरक्षा और जनविश्वास बहाल करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंद्रमोहन सिंह ने जिले के इन जांबाज अधिकारियों को यह सम्मान सौंपा और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

CG News: नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस का सम्मान, दंतेवाड़ा पुलिस के अधिकारियों को अमित शाह का प्रशंसा पत्र, एसपी ने किया सम्मानित

दंतेवाड़ा: नक्सल प्रभावित बस्तर अंचल में शांति स्थापना, आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और जनविश्वास अर्जित करने वाले दंतेवाड़ा पुलिस के अधिकारियों को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा सम्मानित किया गया है। उनके इस अदम्य समर्पण, साहस और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंद्रमोहन सिंह (IPS) ने अधिकारियों को यह सम्मान प्रदान किया।

नक्सल उन्मूलन और जनसुरक्षा में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने जिले के उन जांबाज अधिकारियों को सम्मानित किया, जिन्होंने नक्सल उन्मूलन अभियान, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गृह मंत्रालय द्वारा मिला यह सम्मान क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने वाला है।

ये पुलिस अधिकारी हुए सम्मानित

सम्मानित होने वाले अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खुंटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन, उप पुलिस अधीक्षक राहुल उइके, उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुंभकार, रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल, निरीक्षक मुकेश ताती, निरीक्षक संजय पोटाम, निरीक्षक संतोष हेमला, निरीक्षक चैतराम गुरुपंच, निरीक्षक रामअवतार पटेल, उप निरीक्षक हजारी लाल मौर्य, उप निरीक्षक लोचन पैकरा और उप निरीक्षक कोसा कुंजाम शामिल हैं।

एसपी ने दी बधाई, भविष्य के लिए जताया भरोसा

इस अवसर पर एसपी चंद्रमोहन सिंह ने सभी सम्मानित अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दंतेवाड़ा पुलिस भविष्य में भी इसी निष्ठा और पेशेवर दक्षता के साथ नक्सल उन्मूलन एवं आमजन की सुरक्षा के कार्यों में तत्पर रहेगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *