लखनऊ-सउदी अरब इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का दृश्य

लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E97 को बम की धमकी मिलने के बाद गुरुवार शाम अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। अधिकारियों के अनुसार, विमान में सवार सभी 107 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

इंडिगो की लखनऊ-सऊदी अरब फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

बम की सूचना के बाद कराई गई लैंडिंग लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम शहर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की अंतरराष्ट्रीय उड़ान को बम की धमकी के बाद अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। भारत मंथन लाइव न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट 6E97 को गुरुवार शाम करीब 5:45 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया।

विमान के अंदर मिला संदिग्ध कागज अहमदाबाद एयरपोर्ट पुलिस के मुताबिक, उड़ान के दौरान एक क्रू मेंबर को एक कागज का टुकड़ा मिला, जिस पर ‘बम’ लिखा हुआ था। इसके तुरंत बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया।

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया विमान के रनवे पर उतरते ही सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया। फ्लाइट में सवार 107 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स को तुरंत और सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ (CISF) की टीमों ने विमान की गहन जांच शुरू की।

सर्च ऑपरेशन में नहीं मिली कोई संदिग्ध चीज सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते द्वारा विमान की पूरी तरह से जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती तलाशी में अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *