सूरजपुर में 17 सितंबर को दीपोत्सव, एक साथ जलेंगे 1,11,111 दीपक

सूरजपुर में 17 सितंबर को दीपोत्सव, एक साथ जलेंगे 1,11,111 दीपक

सूरजपुर में होगा ऐतिहासिक दीपोत्सव

सूरजपुर में 17 सितंबर की शाम सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर विशेष दीपोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान जिलेभर में एक साथ 1,11,111 दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे।

इस दीपोत्सव को लेकर कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों से अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की है।

‘आशीर्वाद का दीया’ बनेगा सेवा और समर्पण का प्रतीक

कलेक्टर की अपील के अनुसार, घरों में जलाया जाने वाला ‘आशीर्वाद का दीया’ 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार, सेवा और समर्पण की भावना का प्रतीक बनेगा।

इसके साथ ही यह दीप विकसित भारत-2047 के संकल्प का भी प्रतीक होगा। सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ को लेकर जिले में दीपोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं।

जिलेवासियों से दीप जलाने की अपील

कलेक्टर रेना जमील ने जिले के प्रत्येक परिवार से अपील की है कि 17 सितंबर की शाम अपने घर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जरूर जलाएं और इस विशेष दीपोत्सव का हिस्सा बनें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *