रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ में गजल गायक जसप्रीत शर्मा

रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ में गजल गायक जसप्रीत शर्मा

गजल गायकी को नए अंदाज, नए प्रयोग और आधुनिक प्रस्तुति के साथ युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले सा रे गा मा पा फेम प्रसिद्ध गजल गायक जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा रायपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में पत्रकारों से रूबरू हुए।

इस दौरान उन्होंने संगीत, गजल और बदलते दौर में श्रोताओं की पसंद को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

गजल और युवाओं की पसंद पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में पत्रकारों ने जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा से गजल की बदलती तस्वीर, युवाओं की संगीत पसंद और बदलते संगीत परिदृश्य को लेकर विस्तार से बातचीत की।

इसके साथ ही सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका, लाइव म्यूजिक, नए प्रयोगों और गजल के भविष्य से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।

गायकी से भी पत्रकारों को कराया रूबरू

कार्यक्रम के दौरान जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा ने अपनी गायकी से भी पत्रकारों को रूबरू कराया। उनकी प्रस्तुति के दौरान ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम गजल, शायरी और संगीत की महफिल में बदल गया।

रायपुर प्रेस क्लब परिवार की ओर से जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया।

चित्रा वकील शर्मा और अनमोल महाजन ने भी साझा किए विचार

कार्यक्रम में जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा के साथ महफिलिज्म कार्यक्रम की प्रोड्यूसर चित्रा वकील शर्मा और डायरेक्टर अनमोल महाजन ने भी पत्रकारों से अपने विचार साझा किए।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *