जगरेश्वर विहार में अवैध विदेशी शराब लदी कार जब्त, तस्कर फरार

जगरेश्वर विहार में अवैध विदेशी शराब लदी कार जब्त, तस्कर फरार

बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल स्थित जगरेश्वर विहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब लदी सिल्वर रंग की अल्टो मारुति सुजुकी कार को भी जब्त किया है।

कार में सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बोकारो से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को करीब 11 बजे दिन गुप्त सूचना मिली थी कि जगरेश्वर विहार के तिलैया गांव होते हुए रेलवे ओवरब्रिज से एक सिल्वर रंग की अल्टो मारुति सुजुकी कार JH10S-5378 में दो व्यक्ति अवैध नकली शराब बोरे में भरकर डिक्की में ले जा रहे हैं।

सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस को देखकर जंगल की ओर भागे दो व्यक्ति

पुलिस टीम ग्राम तिलैया में अशोक महतो के चाय-पकौड़े के होटल के पास पहुंची। इसी दौरान विपरीत दिशा से सिल्वर रंग की अल्टो कार आती दिखाई दी।

पुलिस के अनुसार, कार की ड्राइवर सीट और बगल में दो व्यक्ति बैठे थे। पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों कार से उतरकर जंगल की ओर भागने लगे।

डिक्की से मिली 30 बोतल शराब

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिक्की में प्लास्टिक के बोरे से 750 मिलीलीटर की 30 प्लास्टिक बोतलें बरामद हुईं। इन बोतलों पर UK No 1 Deluxe Whisky लिखा हुआ था।

पुलिस ने शराब और कार को जब्त कर लिया है। वहीं, मौके से फरार दोनों व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *