गोमिया के साड़म में सात दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। महोत्सव का उद्घाटन पूजा समिति के अध्यक्ष प्रकाशलाल सिंह, उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य आकाशलाल सिंह और क्षेत्र के थानाप्रभारियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
साड़म-होसिर पूजा समिति की ओर से महोत्सव को लेकर भव्य पूजा पंडाल और आकर्षक मीनाबाजार का निर्माण कराया गया है। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है।
सात दिनों तक होंगे पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम
पूजा समिति के उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य आकाशलाल सिंह ने बताया कि सात दिनों तक श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां की गई हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद
आकाशलाल सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि साड़म का गणेश महोत्सव हर साल आस्था और आकर्षण का केंद्र बनता है।
इस बार महोत्सव में बनाया गया भव्य मीनाबाजार बच्चों और युवाओं के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है।
