ट्रंप ने कनाडा को चेताया, कहा – चीन के साथ दोस्ती उन्हें ‘खा सकती है’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कनाडा की आलोचना करते हुए कहा कि उसने ग्रीनलैंड में प्रस्तावित ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस प्रोजेक्ट को खारिज कर दिया। ट्रंप ने चेतावनी दी कि चीन एक साल के भीतर कनाडा के लिए खतरा बन सकता है, क्योंकि उत्तरी पड़ोसी अमेरिका समर्थित सुरक्षा की बजाय चीन के साथ करीबी संबंध बना रहा है।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि “कनाडा ने गोल्डन डोम के खिलाफ वोट दिया, जबकि यह सिस्टम कनाडा की सुरक्षा भी करेगा। इसके बजाय उन्होंने चीन के साथ व्यापार करना चुना, जो उन्हें पहले साल में ही ‘खा सकता है’।”
ट्रंप का यह बयान अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है। यह टिप्पणियां प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के हाल ही में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में किए गए भाषण के बाद आईं। ट्रंप ने कहा कि कनाडा को अमेरिका की दी गई सुरक्षा और अन्य फायदों के लिए आभारी होना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि गोल्डन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम कनाडा को सुरक्षा प्रदान करेगा।
कार्नी का चीन के साथ नया ट्रेड एग्रीमेंट
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने 17 जनवरी को चीन के साथ नए व्यापार समझौते की घोषणा की। इस डील के तहत कनाडाई व्यवसाय और वर्कर्स के लिए 7 बिलियन डॉलर से अधिक के नए एक्सपोर्ट मार्केट खुलेंगे।
कार्नी ने कहा कि चीन के इलेक्ट्रिक कारों पर शुरुआती सालाना एक्सपोर्ट लिमिट 49,000 गाड़ियां होगी, जो पांच साल में बढ़कर लगभग 70,000 हो जाएगी। वहीं, कैनोला सीड्स पर चीन का टोटल टैरिफ 84% से घटाकर लगभग 15% कर दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि चीन अमेरिका की तुलना में कनाडा के लिए बेहतर और आसान व्यापारिक पार्टनर बन गया है। पिछले कुछ महीनों में कनाडा-चीन रिश्ते सुधरे हैं और यह डील दोनों देशों के लिए फायदे का सौदा साबित होगी।
अमेरिकी-चीनी टैरिफ विवाद का असर
हालांकि अमेरिका और चीन ने 100% टैरिफ की धमकी देकर एक-दूसरे पर दबाव डाला, लेकिन ट्रंप और शी जिनपिंग की 10 नवंबर, 2026 तक हुई मीटिंग के बाद चीन ने कुछ उत्पादों पर टैरिफ में छूट दी। कनाडा को इम्पोर्टेड मेटल पर 50% और गैर-अमेरिकी ऑटोमोबाइल पर 25% लेवी का सामना करना पड़ रहा है।
