DSP सुधीर कुमार को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया, दो IPS समेत 11 अन्य अधिकारियों को मिले पुलिस पदक

DSP सुधीर कुमार को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया, दो IPS समेत 11 अन्य अधिकारियों को मिले पुलिस पदक

रांची: गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड के दो IPS अधिकारियों समेत कुल 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस पदकों से सम्मानित किया है। विशिष्ट सेवा के लिए DSP सुधीर कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया है। वहीं IPS अनूप बिरथरे और पटेल मयूर कन्हैया लाल सहित अन्य 11 पुलिस अधिकारी व कर्मी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाजे गए हैं।

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों व कर्मियों के नाम शामिल हैं। जारी सूची के अनुसार DSP सुधीर कुमार को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। जबकि IPS अनूप बिरथरे, पटेल मयूर कन्हैया लाल, DSP संजय कुमार, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार, अरुण कुमार ओझा और मार्कस सनवार, कांस्टेबल जयदेव प्रधान व एमडी वसीम अख्तर के साथ ही तीन महिला कांस्टेबल—जीनेत मार्गरेट लकड़ा, कुमुदिनी कुजूर और सुपहल ओरिया—को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *