अंबिकापुर के जंगल में करंट से हाथी शावक की मौत, जांच शुरू

अंबिकापुर के जंगल में करंट से हाथी शावक की मौत, जांच शुरू

अलकापुरी जंगल में हाथी शावक की मौत

सरगुजा वन मंडल के उदयपुर वन परिक्षेत्र के अलकापुरी जंगल में करंट लगने से एक जंगली हाथी शावक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जंगल में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से हाथी शावक की मौत हुई है।

करंट किसने बिछाया, इसकी जांच

हाथी की मौत की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वन विभाग के आला अधिकारी और टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं।

जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जंगल में करंट किसने और किस उद्देश्य से बिछाया था।

जंगली सूअर के शिकार की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि संभवत: जंगली सूअर के शिकार के लिए कुछ ग्रामीण जंगलों में बिजली का तार लगा देते हैं। हालांकि, अलकापुरी जंगल में हाथी शावक की मौत के मामले में करंट किसने बिछाया था, इसकी जांच जारी है।

वन विभाग और पुलिस की टीम मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *