अंबिकापुर के दरिमा में खेत में मिली नवजात बच्ची, जांच शुरू

अंबिकापुर के दरिमा में खेत में मिली नवजात बच्ची, जांच शुरू

दरिमा के खेत में मिली नवजात बच्ची

सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खेत से एक नवजात बच्ची मिलने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, बच्ची को जन्म देने के बाद उसकी मां उसे खेत में छोड़कर चली गई।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण खेत के अंदर पहुंचे। वहां नवजात बच्ची मिली, जो ग्रामीणों के अनुसार जीवित और स्वस्थ अवस्था में थी।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया उपचार

ग्रामीणों ने नवजात बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरिमा पहुंचाया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्ची की साफ-सफाई करने के बाद प्राथमिक उपचार किया।

इसके बाद बच्ची को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल अंबिकापुर भेज दिया गया।

मां की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस नवजात बच्ची की मां की पहचान और तलाश में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *