बड़कागांव में लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा अध्ययन का अवसर

बड़कागांव में लाइब्रेरी का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगा अध्ययन का अवसर

बड़कागांव में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन

बड़कागांव में गांधी जयंती के अवसर पर थाना रोड स्थित तहसील कचहरी परिसर में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन जिला परिषद सदस्य यासमीन निशा, बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, सीओ मनोज कुमार और मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार ने की, जबकि संचालन पंसस रितेश ठाकुर ने किया।

स्थानीय विद्यालयों के सहयोग से पुस्तकों की व्यवस्था

लाइब्रेरी लंबे समय से बनकर तैयार थी, लेकिन इसका उद्घाटन नहीं हो पाया था। फिलहाल स्थानीय विद्यालयों के सहयोग से लाइब्रेरी में पुस्तकों की व्यवस्था की गई है।

बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि आने वाले दिनों में लाइब्रेरी में और पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।

सुरक्षा के लिए चौकीदार और संतरी की व्यवस्था

सीओ मनोज कुमार ने बताया कि लाइब्रेरी की सुरक्षा के लिए रात में चौकीदार और दिन में संतरी की व्यवस्था की गई है।

जिला परिषद सदस्य यासमीन निशा ने छात्र-छात्राओं से लाइब्रेरी को अपनी संपत्ति समझकर स्वच्छता, अनुशासन और रखरखाव पर ध्यान देने की अपील की।

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *