Jharkhand News: धनबाद में ईडी की कार्रवाई, डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी

Jharkhand ED Raid:
झारखंड के धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईडी ने प्रमुख कारोबारी मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की है। इसके साथ ही डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के स्थानों पर भी रेड की गई है। बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई अवैध संपत्ति से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई है।

धनबाद में मची हलचल
शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने मनोज अग्रवाल के दो प्रमुख ठिकानों—सदर थाना क्षेत्र के मेमको मोड़ स्थित ट्रिनिटी गार्डन फ्लैट और धनसार में स्थित कार्यालय—पर लगभग 7:30 बजे छापेमारी शुरू की। केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में दोनों ठिकानों को घेर लिया गया। इस दौरान अधिकारी कई दस्तावेज, कागजात और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच करते नजर आए।

अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप
पिछले महीने नवंबर में भी ईडी ने धनबाद के 18 स्थानों पर कार्रवाई की थी। हालांकि कुछ दिनों बाद अवैध कोयला कारोबार फिर सक्रिय हो गया था। लेकिन शुक्रवार की बड़ी रेड ने जिले के छोटे-बड़े अवैध कोयला कारोबारियों में panic फैलाया है। सूत्रों के अनुसार कई अवैध कारोबारी कार्रवाई के डर से फिलहाल अंडरग्राउंड हो गए हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *