कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

कानपुर में सरकारी डॉक्टर ने खुद को मारी गोली

कानपुर के साकेत नगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट में एक सरकारी डॉक्टर ने पारिवारिक विवाद के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान डॉक्टर संदीप सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर संदीप सिंह अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग किराए के फ्लैट में रहते थे।

पत्नी भी सरकारी डॉक्टर

बताया गया है कि डॉक्टर संदीप सिंह की पत्नी भी सरकारी डॉक्टर हैं और उनकी तैनाती कानपुर देहात में है। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद डॉक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।

गोली चलने के बाद परिजनों को फोन के जरिए घटना की सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और डॉक्टर को रीजेंसी हॉस्पिटल ले जाया गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *