होली से पहले रांची में नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

होली से पहले रांची में नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

रांची: होली से पहले राजधानी रांची में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिनू इलाके में संचालित नकली शराब की एक मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध और नकली शराब जब्त की गई, साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि हिनू क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारी ऑनलाइन ऑर्डर लेकर नकली शराब की सप्लाई कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद सहायक आयुक्त उमा शंकर सिंह के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया।

ग्राहक बनकर पहुंची टीम

ट्रैप ऑपरेशन के तहत उत्पाद विभाग के एक सब इंस्पेक्टर ने खरीदार बनकर शराब का ऑर्डर दिया। जैसे ही आरोपी शराब की डिलीवरी करने पहुंचे, टीम ने उन्हें पकड़ लिया और संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की। छापे में एक घर से मिनी फैक्ट्री का खुलासा हुआ।

क्या-क्या हुआ बरामद

मौके से महुआ आधारित अवैध शराब की बड़ी खेप, सैकड़ों खाली बोतलें, ढक्कन, कार्क और पैकिंग सामग्री जब्त की गई। इसके अलावा डिलीवरी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी और एक बाइक भी बरामद की गई।

होली पर खपाने की थी तैयारी

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी होली के दौरान बढ़ती मांग को देखते हुए बड़े पैमाने पर नकली शराब का उत्पादन कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौनक कुमार, पवन कुमार और मुन्ना के रूप में हुई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *