बच्चों के आवागमन के लिए दिया गया ई-रिक्शा
रायपुर स्थित लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग बाल गृह एवं विशेष विद्यालय ‘शिक्षा का मंदिर’ में पढ़ने वाले बच्चों के आवागमन की सुविधा के लिए ई-रिक्शा प्रदान किया।
राज्यपाल ने ई-रिक्शा की चाबी सौंपने के साथ ही हरी झंडी दिखाकर उसे लोकभवन से रवाना किया।
बाल कल्याण परिषद के पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव चंद्रेश शाह, उपाध्यक्ष डॉ. कमल वर्मा, कोषाध्यक्ष इंदिरा जैन, संयुक्त सचिव प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र कुमार निगम और इन्द्रसेन वर्मा मौजूद रहे।
