बुरहानपुर में सेवा ज्योति यात्रा के तहत संकल्प सभा
बुरहानपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित सेवा ज्योति यात्रा के तहत जिला स्तर पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने भाजपा की मूल शक्ति को सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण बताया।
विकसित भारत 2047 का लिया गया संकल्प
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प के 25 वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया गया। प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान विकसित भारत 2047 को देश के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक संकल्प बताया गया।
संकल्प सभा में बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता और हितग्राही मोटरसाइकिल से कमल चौराहा पहुंचे। कार्यक्रम में आमजन की भी मौजूदगी रही।
कार्यकर्ताओं और आमजन में दिखा उत्साह
संकल्प सभा के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, हितग्राही और आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला।
