मिथलेश कुमार : बोकारो जिले के तेनुघाट में अधिवक्ता भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटन संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की प्रक्रिया तेज करने की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ बेरमो-तेनुघाट के पदाधिकारियों ने उपायुक्त अजय नाथ झा से मुलाकात की। उपायुक्त ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
तेनुघाट अधिवक्ता भवन के लिए जमीन आवंटन पर बोकारो उपायुक्त से मिले अधिवक्ता
बोकारो जिले के तेनुघाट में अधिवक्ता भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटन संबंधी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की प्रक्रिया को लेकर अधिवक्ता संघ बेरमो-तेनुघाट के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा और महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा से जिला कार्यालय में मुलाकात की।
उपायुक्त ने जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन
मुलाकात के बाद अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा और महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि उपायुक्त के साथ जमीन आवंटन के संबंध में सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने जल्द आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
संवेदक ने जमीन उपलब्ध कराने का किया अनुरोध
महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि जिले में अधिवक्ताओं के लिए भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। संबंधित संवेदक को तेनुघाट में भी निर्माण कार्य करना है और उसका कहना है कि जमीन उपलब्ध होते ही दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा।
जल संसाधन विभाग से एनओसी आवश्यक
अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि तेनुघाट क्षेत्र की संबंधित भूमि जल संसाधन विभाग के अधीन है। ऐसे में किसी भी निर्माण कार्य से पहले जल संसाधन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करना आवश्यक है।
