जशपुर पाकरगांव हादसे पर चक्काजाम, मुआवजे और नौकरी पर सहमति

जशपुर पाकरगांव हादसे पर चक्काजाम, मुआवजे और नौकरी पर सहमति

पाकरगांव हादसे के बाद NH-43 पर चक्काजाम

जशपुर के पत्थलगांव में पाकरगांव हादसे के बाद बुधवार को मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने NH-43 पर चक्काजाम कर दिया। पोल शिफ्टिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हुई थी।

हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और ग्रामीणों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए। चक्काजाम रात करीब 11 बजे तक चला।

50 लाख रुपये मुआवजे और नौकरी की मांग

प्रदर्शनकारी मृतक परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा, सरकारी नौकरी और हादसे के लिए जिम्मेदार ठेकेदार व बिजली विभाग के लोगों के खिलाफ एफआईआर की मांग कर रहे थे।

प्रदर्शन में मृतकों के परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस नेता भी शामिल हुए।

15-15 लाख रुपये मुआवजे का आश्वासन

रात करीब 11 बजे तक चले चक्काजाम के बाद शासन-प्रशासन ने मृतक परिजनों को 15-15 लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही प्रत्येक मृतक के एक-एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की बात कही गई। आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।

जनप्रतिनिधियों ने भी लिया हिस्सा

चक्काजाम के दौरान कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील, पत्थलगांव के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह और कुनकुरी के पूर्व विधायक यूडी मिंज भी मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *