रायपुर में शिवसेना ने महिलाओं को बांटी साड़ी
रायपुर के तत्यापारा में नवीन बाजार के पास छत्तीसगढ़ शिवसेना की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक देश सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर साड़ी वितरण और विभिन्न समाज सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान करीब 5 हजार महिलाओं को साड़ी वितरित किए जाने की जानकारी दी गई।
आश्रमों में भोजन और फल वितरण
छत्तीसगढ़ शिवसेना की ओर से अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम और बाल आश्रम सहित अन्य स्थानों पर भोजन और फल वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
धनंजय सिंह परिहार ने रखी पार्टी की बात
छत्तीसगढ़ शिवसेना के प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में साड़ी वितरण और विभिन्न समाज सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस को लेकर भी राजनीतिक टिप्पणी की।
