कोरिया में 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

कोरिया के चरचा में 22 वर्षीय युवती के फांसी लगाने के मामले में पुलिस जांच जारी

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चरचा कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 22 वर्षीय युवती पायल कुमारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

कोरिया के चरचा में युवती ने लगाया फंदा

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। चरचा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 09, कॉपरेटिव लाइन में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। रविवार सुबह हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

सुबह करीब 4 बजे की है घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पायल कुमारी के रूप में हुई है। पायल ने कॉपरेटिव लाइन स्थित अपने मकान में रविवार सुबह करीब 4 बजे फांसी लगाई। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत चरचा कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *