रांची में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हेमंत सरकार ने 9 प्रमुख सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं को मंजूरी दी है। 469.62 करोड़ रुपये से अधिक लागत की इन योजनाओं से रांची, बोकारो, गिरिडीह और पाकुड़ जिलों के लोगों को भीषण जाम से बड़ी राहत मिलेगी।
रांची में यातायात सुगम बनाने हेमंत सरकार का बड़ा फैसला
रांची में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और नागरिकों को भीषण जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए हेमंत सरकार ने 9 प्रमुख सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं को अपनी प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इन सभी विकास परियोजनाओं पर अगले छह महीनों के भीतर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
469 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार होगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर
पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के अनुसार, सभी स्वीकृत परियोजनाओं को समय पर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। 469.62 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इन परियोजनाओं के पूरा होने से रांची के साथ-साथ बोकारो, गिरिडीह और पाकुड़ सहित कई प्रमुख जिलों में यातायात व्यवस्था सुगम होगी।
प्रमुख फ्लाईओवर और सड़क निर्माण योजनाएं
स्वीकृत परियोजनाओं के तहत अरगोड़ा चौक से डिबडीह-चांदनी चौक के बीच डिबडीह पुल तक 3.804 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। 469.62 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में कांटाटोली मोड़ और अशोक नगर की कनेक्टिंग रोड भी शामिल हैं। इसके अलावा करमटोली से साइंस सिटी तक 3.216 किलोमीटर लंबे दूसरे फ्लाईओवर के निर्माण पर लगभग 351.14 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
नई सड़कों का चौड़ीकरण और 6-लेन लिंक रोड
योजना के तहत आशीर्वाद बैंकवेट से फायरिंग रेंज (बरियातू) तक नई सड़क निर्माण के लिए 141.24 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। वहीं बिरसा चौक-धुर्वा से पुलिस मुख्यालय सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विवेकानंद स्कूल मोड़ से रिंग रोड तक नए 6-लेन लिंक रोड और आरओबी के निर्माण पर 301.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
