‘फिर से हिंदू बन जाओ’—भजन सम्राट अनूप जलोटा ने एआर रहमान को ऐसा क्यों कहा? जानिए पूरे बयान के पीछे की वजह

‘फिर से हिंदू बन जाओ’—भजन सम्राट अनूप जलोटा ने एआर रहमान को ऐसा क्यों कहा? जानिए पूरे बयान के पीछे की वजह

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान से जुड़े हालिया विवाद पर अब भजन सम्राट अनूप जलोटा की प्रतिक्रिया सामने आई है। रहमान की कथित ‘सांप्रदायिक’ टिप्पणी को लेकर जलोटा ने एक व्यंग्यात्मक वीडियो जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में अनूप जलोटा ने एआर रहमान के दावों को सिरे से नकारते हुए कहा कि यदि संगीतकार को सचमुच लगता है कि उनके धर्म की वजह से उन्हें काम नहीं मिल रहा, तो उन्हें अपने इस विश्वास की परीक्षा लेनी चाहिए। जलोटा ने सुझाव दिया कि रहमान दोबारा हिंदू धर्म अपनाकर देख सकते हैं कि क्या इसके बाद उन्हें फिल्मों में काम मिलना शुरू हो जाता है। उन्होंने रहमान के अतीत और उनके सफल करियर का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की।

अपने वीडियो संदेश में जलोटा कहते हैं, “एआर रहमान पहले हिंदू थे, बाद में उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया। इसके बाद उन्हें खूब काम मिला, नाम और शोहरत हासिल हुई और लोगों के दिलों में खास जगह बनी। लेकिन अगर अब उन्हें लगता है कि मुस्लिम होने की वजह से उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिल रहा, तो वे दोबारा हिंदू बनकर देख लें। अगर उनका यह विश्वास सही है, तो धर्म परिवर्तन के बाद उन्हें फिर से काम मिलना शुरू हो जाना चाहिए। मेरी यही सलाह है कि वे ऐसा करके खुद परख लें।”

क्या है पूरा विवाद?

यह विवाद तब शुरू हुआ जब एआर रहमान ने एक समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड में भेदभाव के सवाल पर अपनी राय रखी। जब उनसे पूछा गया कि क्या एक तमिल संगीतकार होने के नाते उन्हें कभी भेदभाव का सामना करना पड़ा, तो रहमान ने कहा कि उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ। हालांकि, हाल के वर्षों के संद

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *