बोकारो के साड़म में ओएनजीसी का स्वच्छता अभियान, बाजार क्षेत्र से हटाया कचरा

बोकारो के साड़म में ओएनजीसी का स्वच्छता अभियान, बाजार क्षेत्र से हटाया कचरा

साड़म में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चला विशेष अभियान

बोकारो: बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड स्थित साड़म में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत ओएनजीसी सीबीएम परिसंपत्ति, बोकारो के तत्वावधान में जीवन ज्योति जनकल्याण केंद्र, गोमिया द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

बाजार क्षेत्र से हटाया गया वर्षों से जमा कचरा

अभियान का मुख्य उद्देश्य बाजार क्षेत्र में वर्षों से जमा कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाना था। अभियान के दौरान सफाई कार्य कर स्वच्छ वातावरण बनाने का प्रयास किया गया।

स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य आकाशलाल सिंह एवं ओएनजीसी के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

वैज्ञानिक तरीके से कचरा निस्तारण पर जोर

ओएनजीसी के पदाधिकारियों ने तकनीकी और ढांचागत सुधारों की चर्चा करते हुए कहा कि केवल कचरा हटाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने की दिशा में भी पहल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि तकनीकी सुधार और सामुदायिक नेतृत्व के समन्वय से ही स्वच्छता अभियान को स्थायी रूप से सफल बनाया जा सकता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *