रांची: हिमांशु मर्डर केस में CM हेमंत सोरेन की बड़ी कार्रवाई, दो एसपी हटाए गए

रांची: हिमांशु मर्डर केस में CM हेमंत सोरेन की बड़ी कार्रवाई, दो एसपी हटाए गए

हिमांशु मर्डर केस के बाद मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई

रांची: जमशेदपुर के हिमांशु मर्डर केस के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक और सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्णय लिया है।

कानून-व्यवस्था में लापरवाही पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण की गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों को दिए गए विशेष निर्देश

मुख्यमंत्री ने चाईबासा के आयुक्त और रांची के एडीजी को क्षेत्र में लगातार कैंप कर प्रतिदिन स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा डीआईजी को जमशेदपुर में रहकर कानून-व्यवस्था की निगरानी करने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

हिमांशु मर्डर केस क्या है?

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के डबल डाउन में किसी बात को लेकर हिमांशु और एक अन्य युवक प्रत्युष की कुछ लोगों के साथ कहासुनी हुई थी। इसके बाद बार के बाहर बदमाशों ने दोनों पर पुलिस की मौजूदगी में चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान सोमवार को हिमांशु की मौत हो गई।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *