रायपुर में नर्सिंग संवर्ग का 2 घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

रायपुर में नर्सिंग संवर्ग का 2 घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

रायपुर में नर्सिंग संवर्ग का सांकेतिक प्रदर्शन

ग्रेड पे एवं वेतनमान सहित विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के बैनर तले प्रदेश के तीन प्रमुख शासकीय मेडिकल कॉलेजों के नर्सिंग संवर्ग ने चिकित्सालय परिसर में दो घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के जरिए नर्सिंग संवर्ग ने अपनी लंबित मांगों की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और मांगों के शीघ्र निराकरण की अपील की।

जगदलपुर, कांकेर और राजनांदगांव में प्रदर्शन

संघ पदाधिकारियों के मुताबिक, ग्रेड पे एवं वेतनमान की मांग को लेकर संगठन की ओर से लगातार चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

इसी क्रम में 6 अक्टूबर 2026 को जगदलपुर, कांकेर और राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग संवर्ग ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। संघ का कहना है कि इसके जरिए अपनी मांगों को शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

18 नवंबर से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा में मांगों को लेकर सकारात्मक पहल नहीं होती है, तो 18 नवंबर 2026 से संघ द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

संघ ने शासन से नर्सिंग संवर्ग की मांगों पर विचार करते हुए शीघ्र उचित निर्णय लेने की मांग की है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *